कृषि विपणन बोर्ड (म.प्र.) की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयंती महोत्सव आयोजित

इस मौके पर व्यापारी, तुलावटी, अधिकारी-कर्मचारी एवं सुरक्षा गार्ड हुए सम्मानित

रतलाम । कृषि विपणन बोर्ड (म.प्र.) की स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर कृषि उपज मंडी समिति रतलाम में स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के मुख्य आतिथ्य, पूर्व कृषक आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार की अध्यक्षता एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रकाश भगोरा, सांसद प्रतिनिधिद्वय भानुप्रतापसिंह शक्तावत, शांतिलाल पाटीदार, राजेन्द्र पाटीदार, किसान संघ के अध्यक्ष ललित पालीवाल, युवा किसान संघ अध्यक्ष राजेश पुरोहित, विधायक प्रतिनिधि धर्मेन्द्र पाटीदार एवं समरथ पाटीदार के साथ मंडी व्यापारी एवं समस्त एसोसिशन के अध्यक्ष की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । अतिथियों का स्वागत एवं स्वागत भाषण एम.एस. पुलिया, मंडी सचिव/ उप संचालक ने किया ।
स्वर्ण जयंती महोत्सव के अन्तर्गत मंडी रतलाम में सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को शॉल श्रीफल से सम्मान किया । मंडी में उत्कृष्ट कार्य, अधिक राजस्वत देने वाली फर्मो के साथ एम.पी. फार्मगेट एप, किसान उत्पादक समूह (एफपीओ), उत्कृष्ट कार्य करने वाले तुलावटी हम्माल, मंडी अधिकारी-कर्मचारी के साथ मंडी के सुरक्षा गार्डो का सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रान कर किया गया ।
इसके पश्चात कार्यक्रम में कृषक पुरूस्कार योजना के लकी ड्रा खोले गए। जिसमें
मंडी के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं अधिक राजस्व देने वाले व्यापारियों की फसल अनुदान सूची :-
उत्कृष्ट कार्य में – मनोज ट्रैडर्स मनोज जैन, हितेश एग्रो हितेश पारख/ हितेश मेहता
सोयाबीन – महेश कुमार रमेशचन्द्रजी धूत – श्री द्वारिकाधीश धूत, सोनाडा इंटरप्राईजेस राज मोदी ।
गेंहू – सैस्यद ग्रुप मुख्तियार अली, पन्नालाल शैतानमल – वर्धमान बर्डीया ।
चना किराना – श्री आदिनाथ ट्रेडर्स – राजेश गाँधी, अनवी इंटरप्राईजेस – विपिन कुमार चौपड़ा ।
कपास – हेमकांत भेरूलाल – हेमकांत दवे, एल.के कॉटन – मणीलाल कटारिया ।
सब्जी मंडी – पंकज गार्लिक – पंकज जैन, प्रकाश ट्रेडर्स – प्रकाश जादव ।
नामली उपमंडी – मुकेश कुमार बद्रीलाल – बद्रीलाल राठौड़, श्री नाकोड़ा ट्रेडर्स – श्री अशोक कुमार नाहटा ।
एम,पी, फार्म गेट एप्लीकेशन के माध्यम से अधिक क्रय करने वाले व्यापारी की सूची ।
आईटीसी लिमिटेड – सतीश पटेल
मुदित एजेंसी – श्री सुरेश पिपाड़ा
उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान उत्पादक समूह (एफपीओ)
रतलाम आदिवासी किसान उत्पादक समूह लिमिटेड – श्री कोदर डामर ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले तुलावटी सूची
अनाज मंडी – सुरेन्द्रसिंह भाटी पिता दातार सिंह, राकेशपिता मोहनलाल शर्मा ।
सब्जी मंडी – हेमंत सुनावा पिता बसंतीलाल सुनावा, राजेश शांतिलाल बाफना ।
नामली उपमंडी – दिनेश जानकीदास बैरागी ।
इस अवसर पर राजेन्द्र भावसार, प्रकाशचन्द्र धानक, मुकेश द्विवेदी, विद्या वर्मा, अमर सिंह गेहलोत, राकेश बाबु राजपूत, श्रीमती प्रेमलता बामनिया, श्रीमती ऋतु चौहान, आदित्य भौंसले, मंगलादास बैरागी, दुलेसिंह खराड़ी, ईश्वरलाल बुझ, दिनेश आचार्य, गोपाल पारगी सहित किसान, व्यापारी, हम्माल तुलावटी, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे ।
कार्यक्रम का संचालन सुरेन्द्रसिंह भाटी एवं आभार प्रदर्शन राजेन्द्र व्यास ने माना ।