रतलाम 04 अगस्त 2023 । जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी रुबिका देवान का भोपाल स्थानान्तरण होने पर उनके स्थान पर सुश्री रुचि शर्मा ने 2 अगस्त को पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोधा के समक्ष पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक श्री अमितसिंह राजपूत, श्री जितेन्द्र धूलिया, सुश्री निर्मला डामोर, कृष्णा गोपाल, छाया शर्मा, श्री दुर्गाशंकर मोयल, श्री राशिद खान, श्री शाहीद हुसैन, ममतासिंह, दुर्गा डामोर, प्रीति चरपोटा, विजया सोलंकी, श्री सुनील राठौड आदि उपस्थित थे।