राहुल गांधी की सदस्यता बहाली की खबर मिलते ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर

घंटाघर चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़ के नेतृत्व में आतिश बाजी की गई

जावरा (अभय सुराणा) । राहुल गांधी की सांसदी जाने के 133 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने उस फैसले पर ही रोक लगा दी, जिसकी वजह से उनकी सांसदी गई थी। मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि केस में राहुल को निचली अदालतों ने 2 साल की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘जब तक राहुल गांधी की याचिका पर सुनवाई पूरी नहीं होती, तब तक दोषसिद्धि पर रोक रहेगी ।
माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता बहाल की खबर जैसे ही कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को मिली क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई जावरा में सबसे पहले घंटाघर चौराहे पर जिला पंचायत सदस्य डी.पी. धाकड़ के नेतृत्व में आतिश बाजी की गई। इस अवसर पर श्री धाकड़ सहित दिलीप राव मंडलोई, मनोहर लाल शर्मा, युसूफ पठान सरपंच, असलम मेव, गोपाल बेरागी सरपंच पिपलिया सिर मांडवी,, पप्पू पोरवाल एडवोकेट, अकबर मिर्जा, मनोहर, वासुदेव, चेतन रायकवार, कवर लाल सोलंकी, समरथ पाटीदार माताजी बड़ायला, सलीम भाई मेव, कृष्णा धाकड़ आदि ने आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।