थाना औ.क्षैत्र.जावरा पुलिस व्दारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

रतलाम। श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया था। जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व इन्चार्ज नगर पुलिस अधीक्षक जावरा रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नतृत्व में टीम गठीत की गयी थी।
गठीत टीम व्दारा आरिफ के घर के बाहर ग्राम उमटपालिया थाना औ.क्षैत्र.जावरा जिला रतलाम से अवैध मादक पदार्थ अपने कब्जे में रखे होने तथा उसके परिवहन की मुखबीर व्दारा सूचना मिलने पर निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व मे गठीत टीम व्दारा दबीश दी गयी जहां आरोपी आरिफ पिता मुन्ना खा मेव उम्र 37 साल निवासी ग्राम उमट पालिया थाना औ.क्षैत्र.जावरा के कब्जे से 13 काले रंग के प्लास्टिक के बोरे में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कुल वजन 252.8 किलो ग्राम जप्त किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 465/05.08.23 धारा 8/15 एन,डी.पी.एस एक्ट का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी आरिफ खा मेव को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी ।
जप्त मश्रुका- 252.8 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा किमती 500000/- रुपये ।
गिरफ्तार आऱोपी- 1.- आरिफ पिता मुन्ना खा मेव उम्र 37 साल निवासी ग्राम उमट पालिया थाना औ.क्षैत्र.जावरा।
सरहानीय भूमिका- निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, उनि प्रियंका चौहान,सउनि जसराज चन्देल, कार्य प्र आर 786 विष्णू चंन्द्रावत, आर 23 रवि कुमार, आर 482 महेन्द्रसिंह चौहान ,आर 666 विनोद माली, आर 96 ललित जागावत, आऱ 999 कुलदीप जाट, आर 979 दीपक शर्मा, आर 169 हिम्मतसिंह, आर 367 भौमसिंह, आर 134 योगेश राठौर थाना औद्यौगिक क्षैत्र जावरा।