अ भा. कोचेटा महासंघ के चुनाव मे विमल भाई कोचेटा अध्यक्ष, शैलेश भाई कोचेटा महामंत्री व अशोक भाई कोचेटा कोषाध्यक्ष चुने गए

जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय कोचेटा जैन महासंघ कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जैन दादावाडी भोपाल मे महासंध के अध्यक्ष सुनिल कोचेटा सीए की अध्यक्षता मे कुलदेवी श्री ओसिया जी माता च्चीयायमाता की पुजा अर्चना के साथ प्रारम्भ हुई।
उक्त जानकारी देते हुए महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजानमल कोचेटा ने बताया कि बैठक मे मध्यप्रदेश के मोहनखेड़ा तीर्थ पर 26,27 एवं 28 मई 2023 को आयोजित कोचेटा महासंघ के चतुर्थ अन्तर्राष्ट्रीय महासम्मेलन की सफलता के लिए महासंघ के अध्यक्ष सुनिल कोचेटा लातूर महाराष्ट्र, महामंत्री जयेश भाई कोचेटा पुना व सुरेश भाई कोचेटा बैंगलोर का उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ सराहना करते हुँए शाल श्रीफल व मोतियों की माला से स्वागत अभिनन्दन किया। अध्यक्ष के स्वागत भाषण के बाद महामंत्री ने महासम्मेलन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुँए बताया कि सम्मेलन मे देश विदेश के लगभग 800 महिला पुरुषों ने भाग लिया । कोषाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन पर 23 लाख रूपये का व्यय हुँआ।
उपाध्यक्ष कोचेटा ने बताया कि बैठक मे वर्ष 2023-24 से वर्ष 2027 अगामी तीन वर्षो के लिए अध्यक्ष विमल भाई कोचेटा मैसूर, महामंत्री शैलेश भाई कोचेटा हैद्राबाद व कोषाध्यक्ष अशोक भाई कोचेटा जयपुर का सर्वानुमति से मनोनयन किया गया तथा उनका पगड़ी पहनाकर उपस्थित सभी सदस्यों ने किया। बैठक का संचालन प्रशान्त कोचेटा हैद्राबाद ने किया।