रतलाम 9 अगस्त । मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा 33 केवी धोलावाड़ फीडर की लाईन के दो पोल के सुधार हेतु 10 अगस्त गुरूवार को प्रातः 11ः00 से सायं 4 बजे तक शट डाउन रखे जाने से धोलावाड़ व मोरवानी फिल्टर प्लांट लगभग 5 घंटे बंद रहेंगे जिससे शहर की अधिकांश टंकिया नहीं भर पायेगी। जिस टंकी से पेयजल सप्लाय प्रभावित होगी उसकी सूचना आगामी दिवस में एलान (उद्घोशणा) के माध्यम से दी जावेगी।