नाले के क्रॉस ड्रेन के गढ्डे को तत्काल दुरस्त करने के दिये निर्देश

रतलाम 9 अगस्त । सेठजी का बाजार क्षेत्र में नाले के क्रॉस ड्रेन के गढ्डे में बीती रात गाय के गिर जाने की घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार ने स्थल का निरीक्षण कर नाले के क्रॉस ड्रेन के गढ्डे को तत्काल दुरस्त करने के निर्देश संबंधित को दिये।
निगम आयुक्त श्री गहरवार ने सायर चबुतरा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क का अवलोकन किया तथा पेयजल पाईप लाईन में लीकेज पाये जाने पर संबंधित को तत्काल लीकेज दुरस्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर उन्होने नागरिकों आव्हान किया कि वे अपने घरो, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को निगम के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें।
निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री सलीम बागवान, पार्षद प्रतिनिधि श्री जलज सांखला, कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, उपयंत्री श्री ब्रजेश कुशवाह, श्री शैलेन्द्र गोठवाल आदि उपस्थित थे।