

रतलाम। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर पूरे जिले से आए हुए आदिवासी भाई – बहने विशाल रैली के रूप में सभा स्थल पर गए।
नगर निगम चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, मयंक जाट, कार्यवाहक अध्यक्ष फैयाज मंसूरी, कमरुद्दीन कछुआया, रजनीकांत व्यास,राजीव रावत, प्रवक्ता जोयब आरिफ, भारत यात्री संगीता कांकरिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत पंड्या, सोहेल काजी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, मनसूर अली पटौदी, हितेश पेमाल, पार्षद नासिर कुरेशी, वहीद शेरानी, कविता महावर, आशीष डेनियल, अमर सिंह शेखावत, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन, मुकेश कोठारी, राजेश प्रजापत, रमेश शर्मा, विजय उपाध्याय, अफजल हुसैन शाह, संजय खंडकर, दीपू सरदार, रवि वर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, रमेश पोरवाल, परेश जैन, इक्का बेलूत, शहजाद खान, जितेंद्र सिंह, कैलाश सोलंकी, आरिफा कछवाय, अन्नू धभाई, राजकुमार जैन लाला, इकरार चौधरी, बच्चा खान, रुखसाना खान, हेमंत नेका, पंकज परमार, चित्रांश जोशी, आदि उपस्थित थे।