- माननीय मुख्यमंत्रीजी ने सिंगल क्लिक से जमा की 1000-1000 राशि
- सीधे प्रसारण को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखा व सुना


रतलाम 10 अगस्त । प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु शासन द्वारा प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 10 अगस्त गुरूवार को 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1000-1000 की राशि जमा किये जाने के रीवा में आयोजित कार्यक्रम को अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में एलईडी के माध्यम से देखा व सुना।
मुख्य कार्यक्रम अलकापुरी कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया जहां महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्रीजी की लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं जिंदगी में बदलाव होकर आत्म निर्भरता देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्रीजी शीघ्र ही इस राशि में बढ़ोत्तरी की घोषणा करेंगे।
कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि श्री गौरव त्रिपाठी, श्री हेमराज वसावा, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रजनीश सिन्हा, अंकिता पाण्डे आदि ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके पश्चात् मुख्यमंत्रीजी के उद्बोधन के सीधे प्रसारण को देखा व सुना। कार्यक्रम का संचालन श्री हेमन्त राहौरी ने किया व आभार क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवश्री पुरोहित ने माना।