मलखंभ प्रतिभाएं विदेश में फहराएंगे तिरंगा

रतलाम । विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा प्रतिभाओं की धरा रतलाम के योगी मलखंभ विजेता विदेश में अपनी भारतीय सभ्यता संस्कृति प्रतिभा का लोहा मनवाकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विजयी विश्व तिरंगा फहराएंगे भारत को विश्वगुरु बनाने की ओर अग्रसर करेंगे जवाहर व्यायामशाला के जितेन्द्र सिंह राणावत मलखंब टीम के सदस्यों को लेकर टीम मैनेजर एवं योग प्रशिक्षक ओम प्रकाश यादव के साथ मुंबई के लिए रवाना हुए मुंबई से दुबई पहुंचकर मलखंभ से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे सफलता अर्जित कर 5 दिन पश्चात 15 तारीख को दुबई से वापस मुंबई के लिए रवाना होकर ट्रेन द्वारा रतलाम आएंगे इन प्रतिभाओं में 14 वर्ष की बालिका श्रद्धा जाधव 15 वर्षीय बालक यतेंद्र कोरी भी होंगे पहलवान दौलत जाट का आशीर्वाद लिए वैभव जाट गौरव जाट के मार्गदर्शन में यह ऊंचाइयों को छू रहे हैं उक्त जानकारी योगगुरु विशाल कुमार वर्मा द्वारा दी गई।