जिला औषधि विक्रेता संघ के चुनाव 15 अगस्त को होंगे

अध्यक्ष पद के जय छजलानी एवं सचिव पद के अजय मेहता एक मात्र प्रत्याशी 

रतलाम,11 अगस्त। जिला औषधि विक्रेता संघ के चुनाव 15 अगस्त को होंगे। चुनाव में अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष का निर्वाचन होगा, इसके बाद शेष पदाधिकारी मनोनीत किए जाएंगे। 
चुनाव हेतु संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्र प्रकाश जैन चुनाव अधिकारी प्रकाश चौरडिया, सहायक चुनाव अधिकारी प्रवीण गुप्ता, जितेन्द्र भटनागर बनाए गए हैं। चुनाव अधिकारीगण के अनुसार चुनाव हेतु संघ की वार्षिक साधारण सभा 15 अगस्त को सुबह 9 बजे से बरबड रोड स्थित अतिथि गार्डन में आयोजित होगी। इसमें सुबह झंडावंदन होगा। उसके बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संघ के अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र जय छजलानी एवं सचिव पद हेतु अजय मेहता का नामांकन प्रस्तुत हुआ है। जबकि कोषाध्यक्ष के लिए मेहमूद छीपा एवं राजेश माहेश्वरी प्रत्याशी है। चुनाव को लेकर औषधि विक्रेताओं में काफी उत्साह है।