14 से 21 अगस्त राम महिमा महोत्सव के अंतर्गत पर्युषण पर्व मनाएगा साधुमार्गी जैन संघ

रतलाम । आचार्य श्री रामलाल जी म सा के आज्ञानुवृति शासन दीपक आदित्य मुनि जी म सा आदि ठाणा शासन दीपिका शकुंतलाश्री जी मा सा हितेषीश्री जी मा सा प्रीति सुधा जी मा सा प्रमोदश्री जी मा सा आदि ठाणा की निश्रा में साधुमार्गी जैन संघ रतलाम गोपाल गौशाला स्थित समता भवन पर राम महिमा महोत्सव के अंतर्गत पर्यूषण पर्व मनाएगा यह पर्व 14 अगस्त से प्रारंभ होकर 21 अगस्त संवत्सरी महापर्व के साथ संपन्न होगा साधुमार्गी जैन संघ के प्रीतेश गादिया ने बताया कि प्रतिदिन प्रात: सूर्योदय पश्चात प्रार्थना,9:00 से 10:30 प्रवचन, 2:00 से 3:30 शास्त्र वाचन व प्रतियोगित, पुरुषो के लिए सायं काल प्रतिक्रमण एवं रात्रि 8:00 बजे से ज्ञान चर्चा आदि कार्यक्रम स्तवन प्रतियोगिता तत्कालीन भाषण धार्मिक तंबोला ड्राइंग धार्मिक अंताक्षरी धार्मिक फैंसी ड्रेस ऐसे कई आयोजन व प्रतियोगिता अलग-अलग मंडल द्वारा भी इस अवसर पर समता भवन गोपाल गौशाला पर आयोजित होगी । श्री संघ के अध्यक्ष सुदर्शन पीरोदिया दशरथ बाफना समता युवा संघ के अध्यक्ष पंकज मूणत पवन गोरेचा महिला मंडल से किरण चंडालिया सुधा बोहरा बहुमंडल से पूजा मूणत बालक मंडल से ऋषभ मूणत जय बाफना बालिका मंडल से इशिता चोपड़ा आदि ने समाजजन संघ के सदस्य गण वी श्रावक श्राविकाओं से आवाहन किया है कि प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति लेकर धर्म लाभ से जुड़ते हुए इस महापर्व का लाभ लें वह अपने जीवन को समता मय बनाकर धर्म से अंगीकार करें। इस अवसर पर चरित्र आत्मा ओ ने फरमाया कि यह पर्व चातुर्मास प्रारंभ के 50 वे दिन मनाने की आगम की मान्यता अनुसार हमारी धारणा में है पर्व के माध्यम से क्षमावाणी को सुनकर भगवान महावीर की अंतिम देशना को श्रवण हम अपने जीवन को संयम मार्ग पर ले जाने के लिए उत्सुक बने व व्यवहारिक जीवन में रहते हुए सभी कार्यों को करते हुए विवेक का विनय का पालन धर्म दृष्टि से कैसे किया जा सके उसका अनुसरण करने का प्रयास करें।