
रतलाम । परम पूज्य गुरुदेव उप प्रवर्तक श्री अरुणमुनि जी म.सा. आदि ठाणा 02 की पावन निश्रा में नीमचौक श्रीसंघ के सेवाभावी युवा साथी श्री अभय गाँधी की 45 दिवसीय सिद्धितप की तपस्या पूर्ण हुई। इस अवसर पर श्रीसंघ एंव नवयुवक मंडल की ओर से तपस्वी का बहुमान किया गया। तपस्वी के बहुमान का लाभ तपस्वी की बिटिया ने 30 उपवास (छुट्टे) और पंकज पटवा ने अठाई तप की बोली लगाकर किया।
इस अवसर पर संघ अध्यक्ष ललित पटवा, महामन्त्री विनोद बाफना, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया, संघ रत्न इंदरमल जैन, पी.के. जैन, मणीलाल कटारिया, अजय खमेसरा, गुणवंत मालवी, बी. एल. मेहता, मनीष भटेवरा, पारस मेहता, नवीन गाँधी आदि उपस्थित थे।