भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा करेंगे ध्वजारोहण

रतलाम 14 अगस्त 2023 / स्वतंत्रता दिवस पर पैलेस रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमे पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रातः 08:00 बजे ध्वजवंदन करेगे। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहेगे।