शहर कांग्रेस कमेटी ने उल्लासपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस

रतलाम। स्वतंत्रता के 76 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय पावन पर्व रतलाम में शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा हर्ष एवं उल्लास के वातावरण में मनाया गया! शहर कांग्रेस कार्यालय पर झंडा वंदन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने किया। राष्ट्रगान के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के संदेश का वाचन शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष मयंक जाट, कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, फैयाज मंसूरी, कमरुद्दीन कछवाय, महामंत्री राजीव रावत, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप सिंह, सोहेल काजी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती कुसुम चाहर, प्रभु राठौड़, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नासिर कुरेशी, भारत यात्री श्रीमती संगीता कांकरिया, उपाध्यक्ष अमर सिंह शेखावत, वरिष्ठ श्री फतेह लाल कोठारी, जोयब आरिफ, सुजीत उपाध्याय, रामचंद्र धाकड़, वहीद शेरानी, धर्मेंद्र शर्मा, मेंहमूद भाई शेरानी, सचेतक श्रीमती आशा रावत, महिला सेवा दल अध्यक्ष वेणु हरिवंश शर्मा, ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष बसंत पंड्या ने किया आभार प्रदर्शन युवक कांग्रेस अध्यक्ष सय्यद वुसत ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।