
रतलाम 15 अगस्त 2023। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. एस. भदोरिया, सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालाबाई, विधायक श्री दिलीप मकवाना, श्री राजेंद्रसिंह लूनेरा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती साधना जायसवाल, कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री राहुल लोधा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री त्रिलोचन गौड, सीईओ श्री रामपाल सिंह करजरे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.सी. शर्मा, जिला शिक्षा केंद्र के सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री राजेश झा, श्री लतीफ खान आदि द्वारा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालय नगरा में बच्चों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने अथक मेहनत के साथ अपने करियर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के महत्व को सदैव समझना होगा, हमें शहीदों की कुर्बानी के बाद स्वतंत्रता मिली है। स्वतंत्रता के साथ राष्ट्र प्रेम की भावना सदैव प्रबल रहना चाहिए। सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने कहा कि स्वतंत्रता बहुमूल्य है जो कि हमें असंख्य शहीदों के त्याग, बलिदान से प्राप्त हुई है। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन श्री फूलसिंह जाधव ने दिया।