शेरानी पूरा में लहराया तिरंगा – हिंदुस्तान जि़ंदाबाद के नारे के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा शान से फहराया तिरंगा

रतलाम। शैरानीपूरा में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर काज़ी एहमद अली, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मनसूर जमादार, जिला वक्फ बोर्ड अध्यक्ष बबलू पटेल, जिला हज कमेटी अध्यक्ष हाजी फय्याज खान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने उदबोधन में सभी को संदेश दिया कि हम सब हिंदुस्तानी है हमे हमारे वतन की हिफाज़त और उसकी उन्नति के कार्य करना चाहिए। सभी अतिथियों ने सभी को स्वतन्त्रता दिवस की बधाई दी एवं वहाँ उपस्थित बच्चों को मिठाई बाँटी। इस अवसर पर प्रो इमरान हुसैन, मुबारीक शैरानी, रईस क़ुरैशी, अब्दुल शेरानी, अब्दुल रशीद, जुबेर मुल्लाजी,आसिफ अंसारी, अफज़ाल शेरानी, जुनैद खान, साजिद अंसारी आदि उपस्थित थे।