महापौर श्री पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया

रतलाम 16 अगस्त। 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया। महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि हमनें आजाद भारत में जन्म लिया है लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद हमें लम्बी गुलामी से आजादी मिली है, हमें हमारे देश की अखण्डता और अक्षुणता को ओर अधिक मजबुत बनाने के लिये एकजुट रहना होगा साथ राष्ट्र के लिये अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा। उन्होने इस अवसर पर सभी से स्वच्छता में सहयोग देने व स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत अधिक से अधिक नागरिक फीड बैक देने हेतु आव्हान किया। निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान निगम परिषद नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कर रही है, रतलाम अब दिन प्रतिदिन बदल रहा है। उन्होने इस अवसर पर सभी से रतलाम को स्वच्छ-सुन्दर व हरा-भरा बनाने की अपील की। नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल वर्मा ने कहा कि आज हम बड़े ही हर्षोल्लास से हमारे भारत देश की आजादी का स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। हमें यह आजादी लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद विरासत में मिली है इसे हमें कायम रखना होगा। निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी उपस्थितों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें यह आजादी लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद विरासत में मिली है इसे हमें कायम रखना होगा। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, श्रीमती अनिता कटारा, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, सलीम बागवान, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती शबाना, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन, पर्वू महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि सर्वश्री मनोज शर्मा, गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, शेरू पठान, हेमराज वसावा, उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री गोपाल झालीवाल ने किया व आभार कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास ने माना।