वर्तमान निगम परिषद विकास के लिये दृढ़ संकल्पित-श्री पटेल

  • रतलाम का पुरा भविष्य हम बदलेंगे-श्री काश्यप
  • वार्ड क्रमांक 5 की 4 अनाधिकृत कॉलोनी में हुई नागरिक अधोसंरचाना कार्य की शुरूआत, भूमि पूजन संपन्न
  • सेंटर लाईट का बटन दबाकर किया शुभारंभ

रतलाम 16 अगस्त । नवीन परिषद के 1 वर्ष के कार्यकाल में रतलाम नगर में 267 विकास कार्यो की शुरूआत हो चुकी है इसी तीव्र गति से हम रतलाम का पुरा भविष्य बदलेंगे।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप ने वार्ड क्रमांक 5 स्थित श्रीराम नगर, अभय नगर, रेल नगर व महेश नगर इंदिरा नगर अनाधिकृत कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने हेतु 1.13 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण कार्य कराये जाने के भूमि पूजन व जवाहर नगर मुक्तिधाम से विनोबा नगर पानी की टंकी तक निर्मित 4 लेन सड़क की सेंटर लाईट के शुभारंभ के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम नगर से हुआ जो कि पुरे प्रदेश में रोल मॉडल बना इसी के चलते प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितकरण हो रहा है। जिस तेज गति से रतलाम नगर में विकास कार्य किये जा रहे हैं उससे रतलाम का भविष्य बदलता जा रहा है नगर में महानगर की छवि दिखाई दे रही है। आने वाले 5 सालों में मालवा निवाड़ को सबसे बड़ औद्योगिक केन्द्र बनायेंगे। मुख्यमंत्रीजी की लाड़ली बहना योजना ने महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस इवसर पर कहा कि वर्तमान परिषद नगर विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है, हमने जो जनता से जो वादे किये थे वे हमने तेजी से पुरे किये है। नगर में चारो तरफ विकास कार्य किये जा रहे है वहीं नगर की नगर की अनाधिकृत कॉलोनियों में भी करोड़ो के नागरिक अधोसंरचना के कार्य किये जा रहे हैं। अनाधिकृत कॉलोनियों के साथ ही नगर की अविकसित कॉलोनियों में भी विकास कार्य किये जायेंगे।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक माननीय श्री काश्यप के अथक प्रयासों का परिणाम है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी।
क्षेत्रिय पार्षद एवं जलकार्य समिति प्रभारी श्री भगतसिंह भदौरिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि श्री राम नगर में 54 लाख, अभय नगर में 32 लाख, रेल नगर में 18 लाख व महेश नगर इंदिरा नगर में 9 लाख इस तरह कुल 1.13 करोड़ की राशि से नागरिक अधोसंरचना के कार्य किये जावेगें।
प्रारंभ में विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय, श्री मनोहर पोरवाल, श्री सुनील सारस्वत, श्रीमती सोना शर्मा, श्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव, श्री मयूर पुरोहित, कर्णधीर बड़गोत्या, क्षेत्रिय पार्षद श्री भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री हितेश कामरेड़, योगेश पापटवाल, परमानन्द योगी, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती शबाना, श्रीमती आयुषी सांखला, श्रीमती कविता महावर, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि श्री शेरू पठान, जयेश वसावा के अलावा श्री सुनील पाल सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 5 में श्री राम नगर में 54 लाख, अभय नगर में 32 लाख, रेल नगर में 18 लाख व महेश नगर इंदिरा नगर में 9 लाख इस तरह कुल 1.13 करोड़ की राशि से नागरिक अधोसंरचना के कार्य कराये जाने के निर्माण कार्यो का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा ने किया व आभार श्री लोकेश जायसवाल ने माना।