रतलाम । मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आगामी 5 सितंबर से 10 सितंबर तक जगन्नाथपुरी तीर्थ दर्शन यात्रा प्रस्तावित है। उक्त यात्रा में रतलाम जिले से 220 तीर्थ यात्री सम्मिलित होंगे।
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि सभी संबंधित नगरीय निकायों जनपद पंचायत को अपने क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों के आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में अंतिम तिथि 25 अगस्त तक प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ नागरिक अंतिम तिथि 25 अगस्त तक अपने आवेदन आयुक्त नगर निगम रतलाम तथा जिले के अन्य संबंधित नगरीय निकायों एवं जनपद पंचायतों से नि:शुल्क प्राप्त कर इन्हीं कार्यालयों में जमा कर सकते हैं। ट्रेन रतलाम से रवाना होकर मंदसौर, नीमच होते हुए जगन्नाथपुरी पहुंचेगी। तीर्थ यात्रियों के साथ अनुरक्षक सुरक्षाकर्मी तथा डॉक्टर भी रहेंगे। योजना संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए श्री बालेश्वर मेडा 738 9 364450 से संपर्क किया जा सकता है।