22 नवंबर को घुंघट गार्डन में होगा समग्र जैन समाज का दिवाली महामिलन


इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ जैन फोरम एवं इंद्रपुरी चातुर्मास उत्सव समिति, नेमी नगर जैन समाज के तत्वावधान में 22 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित होने वाले दिवाली मिलन समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर कल एक महत्वपूर्ण बैठक इंडियन कॉफी हाउस में आयोजित हुई। फोरम के मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि बैठक में समारोह की रूपरेखा, व्यवस्था एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दद्दू ने बताया कि यह समारोह आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज संसघ के पावन सानिध्य में प्रातः 8 से 10 बजे तक घुंघट गार्डन, केसरबाग रोड, जैन कॉलोनी के आगे, इंदौर में होगा। समारोह में अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। समारोह में चार पीढ़ी परिवार सम्मान, मेहंदी प्रतियोगिता, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट माता-पिता और बच्चे की ड्रेस कॉम्बिनेशन तथा 4 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए गिफ्ट का आयोजन होगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि सुबह 8 बजे से पहले आने वाले 21 परिवारों को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही मंच, बैठने की व्यवस्था, की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई।
बैठक में उपस्थित समाज श्रेष्ठी अशोक मेहता कांतिलाल बम अनिल भोजे प्रकाश भटवेरा निर्मल कासलीवाल कैलाश वेद श्रीमती वीणा सेठी श्रीमती शांता भामावत श्रीमती रेखा पतंगया श्रीमती सरिता जैन प्रदीप जैन राजेश जैन प्रमोद डफरिया आदि पदाधिकारियों ने एक मत से कहा कि यह समारोह केवल मिलन नहीं, दिलों का मिलन है। दिवाली पर सभी अपने-अपने घरों में थे, अब 22 नवंबर को समग्र जैन समाज एक परिवार बनकर मिलेगा। अनेक पदाधिकारी एवं महिला समिति की सदस्य उपस्थित थीं। आयोजकों ने समग्र जैन समाज से सपरिवार समय पर पहुंचने की अपील की है।