10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव के भव्य आयोजन की रूपरेखा तय करने हेतु बैठक का आयोजन 20 अगस्त को

रतलाम। अगले माह आने वाले 10 दिवसीय श्री गणेश उत्सव को धार्मिक परम्परा – रीति रिवाज से भव्य और विराट रूप से आयोजित करने की रूपरेखा तय करने हेतु श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल समिति, नवयुवक मंडल समिति, सत्कार समिति एवं आयोजन में सहयोग करने वाले भक्तजनों की विशेष बैठक का आयोजन 20 अगस्त 23 रविवार को दोपहर 01 बजे श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी मंदिर पैलेस रोड रतलाम पर आयोजित की गई है। बैठक के साथ दानपात्र भी खोला जाएगा । उक्त जानकारी मंदिर ट्रस्ट समिति अध्यक्ष जनक नागल ने देते हुए बताया कि पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष दस दिवसीय गणेश उत्सव को और अधिक भव्य और आकर्षक रूप से मनाया जाएगा। इस वर्ष मंदिर पर गणेश स्थापना, चोला, प्रतिदिन की प्रसादी, आरती, लाईट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन सहित कई विषयों को बढ़ाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष जनक नागल सहित सभी समिति सदस्यों ने भक्तजनों से आग्रह किया है कि समय निकाल कर बैठक में उपस्थित होवे एवं अपने अनमोल सुझाव से अवगत करा कर इस धार्मिक आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग कंरे।