चालिहा महोत्सव के अन्तर्गत अन्नकूट एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास  से मनाया गया

रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर में  श्री सिंधु सेना समिति श्रीलाल सांई चालिहा महोत्सव समिति द्वारा आयोजित 40 दिवसीय पूज्य चालिहा महोत्सव के अन्तर्गत आज भव्य बहिराणा साहिब विष्णु मोदी, गोविन्द मोदी, शीतल मोदी एव मोदी परिवार की ओर से किया गया । आज भगवान झूलेलाल का भव्य अन्नकूट महोत्सव मनाया गया। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया । जिसमें झूले में विराजित लड्डु गोपाल श्री कृष्ण का श्रंृगार किया गया तथा मटकी बांधी गई । वंश मोतियानी द्वारा श्रीकृष्ण का  रूप धारण करके मटकी फोड़ी गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 56 भोज का आयोजन भी किया गया।
आज आयोजित कार्यक्रम में लंगर प्रसादी का आयोजन मोदी परिवार द्वारा किया गया। समिति के रमेश चोयथानी ने बताया कि चालिहा महोत्सव का आयोजन सम्पूर्ण सिंधी समाज द्वारा किया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन समाजजन धर्मलाभ ले रहे है। कार्यक्रम में नरेन्द्र मेधानी, हरिश पंजवानी, संजय नेनानी, तरूण सोनी, सुशील फुलवानी, अशोक जलूजा, सतीश हेमनानी, चन्द्रप्रकाश अवतानी, हरिश मोतियानी, राम लालचंदानी, अशोक हेमनानी, रमेश हेमनानी, हरि फुलवानी, डॉ. विशाल गनवानी, सुनिता अवतानी, नीता इसरानी, कांता लालचंदानी, नेहा कल्याणी, राजकुमारी, हेमनानी आदि समाजजनों द्वारा आयोजन को सफल बनाने में अपनी सेवाएं दी गई। इस अवसर पर समाज के गणमान्य जन उपस्थित थे ।