रतलाम 21 अगस्त 2023। विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा नकदी एवं अन्य वस्तुओं की जब्ती एवं इन्हें छोड़े जाने के लिए मानक प्रचालन प्रक्रिया एवं नकदी रिलीज किए जाने हेतु समिति गठित की गई है। समिति के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव रहेंगे। इसके संयोजक भू प्रबंधन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी लेखा श्री राधेश्याम मंडलोई रहेंगे। इसके सदस्यों में जिला कोषालय अधिकारी श्री रमेश मौर्य तथा जिला पंचायत लेखा अधिकारी एवं सहायक नोडल व्यय लेखा श्रीमती प्रीति डेहरिया को शामिल किया गया है। समिति पुलिस तथा स्थेतिक निगरानी दल या उड़नदस्ते द्वारा की गई जब्ती के प्रत्येक मामले की अपनी ओर से जांच करेगी। जहां समिति यह पाती है कि मानक प्रचलन प्रक्रिया के अनुसार जब पति के संबंध में प्राथमिकी या शिकायत दर्ज नहीं की गई है या जहां पति किसी अभ्यर्थी या राजनीतिक दल या किसी निर्वाचन अभियान इत्यादि से जुड़ी हुई नहीं है तो वहां ऐसे व्यक्तियों को जिनसे नगदी जप्त की गई थी उनको ऐसे नगदी रिलीज करने के बारे में इस आशय का स्पीकिंग आदेश जारी करने के पश्चात रिलीज आदेश जारी करने के लिए तत्काल कदम उठाएगी। सभी मामलों का अवलोकन करेगी तथा जब्ती पर निर्णय लेगी। व्यय अनुवीक्षण के नोडल अधिकारी द्वारा नगदी रिलीज करने के संबंध में सभी प्रकार की सूचना का एक रजिस्टर संधारित किया जावेगा। यह रजिस्टर क्रमांक और तिथिवार होगा। इसमें अवरुद्ध या जप्त नगदी की राशि और संबंधित व्यक्ति को छोड़ दिए जाने का विवरण होगा। समिति रिलीज की गई नगदी 10 लाख रूपए से अधिक है तो रिलीज किए जाने से पहले आयकर के नोडल अधिकारी को सूचित करेगी। उड़नदस्ते, एसएसटी या पुलिस अधिकारियों द्वारा जप्त की गई नकदी आदि की जब्ती के सभी मामले तत्काल जिले में गठित उक्त समिति के संज्ञान में लाए जाएंगे और समिति उक्त अनुसार तत्काल कार्रवाई करेगी। किसी भी परिस्थिति में जप्त की गई नगदी या जप्त की गई बहुमूल्य वस्तुओं से संबंधित मामले मालखाना या कोषागार में मतदान की तारीख के 7 दिनों से अधिक समय के लिए तब तक लंबित नहीं रखे जाएंगे, जब तक कि कोई प्राथमिकी या शिकायत न दर्ज की गई हो। संबंधित रिटर्निग ऑफिसर का उत्तरदायित्व होगा कि वह सभी मामलों को अकेली समिति के समक्ष प्रस्तुत करें और अपील यह समिति के आदेश अनुसार नगदी या बहुमूल्य वस्तुओं को रिलीज करें। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आयोग को दैनिक क्रिया कलाप रिपोर्ट भेजने के लिए ईईएमएस जो आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है उसका इस्तेमाल किया जाएगा।