रतलाम 22 अगस्त 2023 । कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में रतलाम जिले द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार जारी है। जिला सतत् रूप से ‘ए’ ग्रेड प्राप्त कर रहा है। इस बार अगस्त माह की 22 तारीख को जारी सीएम हेल्पलाइन रैंकिंग में रतलाम जिले ने द्वितीय समूह में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिले द्वारा कुल वेटेज स्कोर 82.85 प्राप्त किया गया।