



रतलाम।सावन के पवित्र माह में हर और शिव आराधना का जहां दौर चल रहा है वही शिव भक्त अपने आराध्य को प्रसन्न करने के लिए महादेव का रुद्राभिषेक करने के साथ ही महाआरती कर रहे हैं सावन सोमवार के विशेष मुहूर्त में स्नेह नगर स्थित शिव शक्ति धाम मंदिर परिसर में महादेव के प्रिय नागराज वासुकी की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा की गई । कार्यक्रम की आयोजक चेतन पाटीदार स्नेह नगर समिति अध्यक्ष रही।तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन जहां पर कलश यात्रा का आयोजन हुआ है। द्वितीय दिवस पर यज्ञ अनुष्ठान व विभिन्न वस्तुओं द्वारा देवताओं का वास किया गया। तीसरे दिन नागराज वासुकी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भू देवों द्वारा प्राण प्रतिष्ठा की गई ।
प्राण प्रतिष्ठा में मुख्य यजमान के रूप में आलोक पंवार व भगवती शंकर रावल, रजत सिंह पवार, दिलीप जी रहे तथा प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भगवान नागराज वासुकी की आरती संपन्न कर भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक चेतना पाटीदार रही।इसमे भगवती शंकर रावल, रजत सिंह पंवार, आलोक पंवार ,झील सागर बैरागी , सीमा पंवार सत्यनारायण राठौर, लाल सिंह देवड़ा, मुकेश पांचाल, सपना पांचाल ,करण पाटीदार, दीपक पाटीदार, शांति पांडे, मंजुला रावल, भारती पाटीदार ,संजू पाटीदार ,धर्मेंद्र पाटीदार आदि रहवासी व क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित है।यह जानकारी स्नेह नगर समिति अध्यक्ष व कार्यक्रम आयोजक चेतना पाटीदार ने दी।