कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल, भाजपा नगर महामंत्री संजय ठाकुर ने की


रतलाम। उज्जैन गौ रक्षा न्यास के प्रांतीय अध्यक्ष व हिंदूवादी नेता मनीष सिंह चौहान ने जानकारी देते बताया कि अधिक मास व सावन महीना उज्जैन में महाकाल के भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए गोरक्षा न्यास परिवार के सभी कार्यकर्ता के जन सहयोग से विगत 60 दिनों तक मस्त बालवीर हनुमान मंदिर हरसिद्धि के पाल पर दोपहर 12 से 3 के बीच भक्तों को निशुल्क भोजन प्रसादी वितरित का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उज्जैन के लोकप्रिय महापौर मुकेश टटवाल और भाजपा नगर महामंत्री संजय ठाकुर की मुख्य अतिथि में कार्यक्रम संपन्न हुआ महापौर जी व नगर महामंत्री श्री ठाकुर के द्वारा महाकाल के भक्तों को भोजन प्रसादी वितरित की गई और स्वयं भी भोजन प्रसादी ग्रहण करी।
इस कार्यक्रम में सहयोग देने वालों में मुख्य रूप से वरिष्ठ अभिभाषा विशाल चौबे, हरीश राठौर, देवास नगर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर, उज्जैन संभाग अध्यक्ष मुकेश कुमावत, जितेंद्र सिंह कुशवाहा, दीपक शर्मा, लखन बाथम, सुरेश जैन, पप्पू नाथ मकवाना, कृष्णा कुमावत,भारती यादव, कैलाश माली, हरि माली, लाखन सिंह दरबार, रेखा चंदेल, संतोष धौलपुर, विकास गोयल,विक्की उदासी,शैलेंद्र व्यास, अतुल भाट, दुर्गेश मालवीय,राहुल मोणवात,कैलाश चावडा, सूरज सिंह तंवर,कुलदीप सिंह ठाकुर, मुकेश परिहार, शैलेंद्र परिहार,मनीष बैरागी, मदन नगर, भारत सिंह दरबार सभी कार्यकर्ताओं ने जन सहयोग से लगातार दो महीने महाकाल के भक्तों को निशुल्क भोजन रोजाना नए तरीका पकवान वितरित किया गया उक्त जानकारी युवा मोर्चा गोरक्षा न्यास के संभाग के मीडिया प्रभारी भरत शर्मा ने दी।