एडवोकेट चन्द्रप्रकाश चौरड़िया म.प्र. कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत

खाचरौद (हर्षित चोरड़िया)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार उज्जैन जिला पंचायत के पूर्व सदस्य चन्द्रप्रकाश चौरड़िया (एडवोकेट) को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत कीया गया है।
प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव सिंह (भोपाल) द्वारा इस संबंध में चौरड़िया को पत्र जारी कर अवगत कराया गया और उनसे राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंशानुसार पार्टी संगठन की मजबूत करने की अपेक्षा की गई है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में चौरड़िया प्रदेश कांग्रेस संगठन की ओर से देवास जिला के सह-प्रभारी का दायित्व संभाल रहे हैं। चौरड़िया को प्रदेशस्तर पर मिली इस बड़ी जिम्मेदारी पर स्थानीय कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया है।
चौरड़िया ने प्रदेश सचिव पद पर अपनी नियुक्ति के लिए कमलनाथ एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के प्रती आभार प्रगट करते हुए जानकारी दी कि आगामी विधानसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यकर्तागण बुथ, मण्डलम, ब्लाक एवं जिला स्तर पर सक्रियतापूर्वक कार्य में जुट चुके हैं तथा शिवराज सरकार कि विफलताओं उजागर करने एवं विगत कमलनाथ सरकार की जाहितेषी नितीयों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य व्यापक स्तर पर कर रहे हैं। चौरड़िया ने यह भी बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा मध्यप्रदेश के लिए नियुक्त प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला भोपाल में 2 से 4 अगस्त तक संगठन के जिला प्रभारीयों, सह प्रभारीयों एवं जिलाध्यक्षों के साथ चर्चा कर पार्टी की आगामी कार्ययोजना के क्रियान्वन के संबंध में मार्गदर्शन देंगे तथा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Play sound