त्रिमूर्ति स्कूल में जिला स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा का शुभारम्भ किया

जावरा (अभय सुराणा) । खिलाड़ीयो को अपने लक्ष्य पर पूर्ण ध्यान देने से ही सफलता निश्चित रूप से उसकी झोली में होती होगी उक्त बात त्रिमूर्ति कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल द्रारा आयोजित जिला स्तरीय टेबिल टेनिस स्पर्धा का शुभारम्भ करते हुँए मुख्य अतिथि, कबड्डी के पुर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी व जिला टेबल टेनिस के महासचिव सुजानमल कोचट्टा ने सरस्वती की मूर्ति पर मल्यार्पण कर व फिता काटकर स्पर्धा का शुभारम्भ किया। श्री कोचट्टा ने शिक्षक दिवस पर उपस्थित शिक्षक श्री अली खान, श्री संदीप सक्सेना, श्री महेन्द्र सिंह सोलंकी श्री जगदीश चोहान,व अपार सिंह गम्भीर आदि का पुष्पमाला से स्वागत कर सम्मान किया व सभी शिक्षक बन्धुओं को नमन किया। आपने खिलाडीयो को कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल तहसील , जिला एवं प्रदेश स्तर तक सफल होने का हो वरन् हमारा लक्ष्य राष्ट्रीय पुर्व अर्न्तराष्ट्रीय खेलों में सफलता हासिल करना होना चाहिए । इस अवसर पर क्रीडा अधिकारी श्री अपार सिंह गम्भीर ने भी जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के उद्धाटन अवसर पर खिलाडीयो को हर समस्या का मुकाबला करते हुए आगे बढने का अव्हान किया किया आपने जावरा शहर को टेबल टेनिस खेलों में अग्रणी बताया । आपने कहा कि खिलाड़ी को पूर्ण एकाग्रता के साथ अपने खेल का प्रदर्शन करना चाहिए । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्रीड़ाअधिकारी महेन्द्रसिंह सोलंकी ने की । विशेष अतिथि के रूप में श्री कैलाश जी बाल रिटायर्ड रेल्वे अधिकारी उपस्थित थे । प्राचार्य श्री संदीप सक्सेना ने आगंतुक समस्त अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया । वरीष्ठ शिक्षक श्री परवेज़ खान ने विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की जानकारी दी । खेल अधिकारी श्री जगदीश चौहान ने अतिथियों का परिचय दिया । संचालन श्री जितेन्द्र भावसार ने उक्त जानकारी शिक्षक संजय चोहान ने दी।