इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड ने सर्किल जेल में महिला एवं पुरुष क़ैदियों को मिट्टी के गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण दिया

रतलाम। इनरव्हील क्लब रतलाम गोल्ड ने सर्किल जेल , रतलाम में महिला एवं पुरुष क़ैदियों को मिट्टी के गणेशजी बनाने का प्रशिक्षण दिया । अध्यक्ष सीमा बोथरा ने बताया की प्रशिक्षण क्लब की सदस्य अर्चना झालानी, रेखा अग्रवाल, हेमलता अग्रवाल , सीमा खण्डेलवाल शीला खण्डेलवाल, नेहा पोद्दार ने दिया। सर्वश्रेष्ठ गणेशजी बनाने पर महिला कैदी को पुरस्कृत भी किया गया ।क्लब अध्यक्ष सीमा बोथरा ने बताया की इस अवसर पर जेल सुपरिटेंडेंट लक्ष्मण भदौरिया मौजूद थे।जेल में क़ैदियों को शिक्षित करने का बीड़ा उठा रहे शिक्षक दशरथ सूर्यवंशी के कार्यों की सराहना कर उन्हें शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया ।जेल में पढ़ायी करते हुए जिन कैदियों ने दसवी और बारवी की परीक्षा पास की उन्हें उनकी मार्कशीट प्रदान कि गई ।जेल की पुस्तकालय हेतु कुछ किताबे दान की गई । कार्यक्रम का संचालन डिप्टी जेलर ब्रजेश मकवाने ने किया । इस कार्यक्रम में सरोज पाटनी व मीना खण्डेलवाल भी मौजूद थे। महिला क़ैदियों को तोहफ़े के रूप में पायजब व बिस्किट बाटे गये ।