विकास रथ यात्रा के प्रभारी नियुक्त

रतलाम 08 सितम्बर 2023 । भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति से रतलाम जिले के आयोजित विकास रथ यात्रा के विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम शहर मे सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, ग्रामीण मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, सैलाना मे मंडल महामंत्री भेरूसिंह निनामा, जावरा में पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार, एवं आलोट मे किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया विधानसभा प्रभारी बनाए गए है।