
झुमरीतिलैया। आज श्री दिगंबर जैन समाज द्वारा श्री रानी सती जी भक्त समिति द्वारा आयोजित श्री भादी अमावस्या महोत्सव की शोभायात्रा का किया गया स्वागत। इस अवसर पर जैन समाज के मंत्री ललित सेठी, राज छाबड़ा, नरेंद्र झाझंरी, सुशील छाबड़ा, संजय छाबड़ा ,निवर्तमान पिंकी जैन ने शोभा यात्रा में रानी सती भक्त समिति के पदाधिकारीयो को माला एवं दुपट्टा पहन कर स्वागत किया शोभायात्रा में शामिल जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष शालिनी गुप्ता जी का भी जैन समाज ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया शोभायात्रा में पालकी में विराजमान माता रानी की जैन समाज के पदाधिकारीयो ने आरती की और पुष्प माला अर्पित की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्तजनों के लिए पेयजल शरबत की भी व्यवस्था की गई थी रानी सती भक्त समिति के पदाधिकारी श्याम सुंदर सिंघानिया ,कैलाश चौधरी, गोपी अगरवाल ,महेश दारूका ,प्रदीप केडिया,हिमांशु केडिया,किशन शंघई आदि लोगों ने जैन समाज के मंत्री पदाधिकारी निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन का जय दादी की का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया । इस मौके पर अजय जैन सेठी ,विकाश सेठी,राजकुमार अजमेरा नवीन जैन आदि लोग उपस्थित थे।