थाना औ.क्षैत्र.जावरा व्दारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा की तस्करी करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही

10 क्विंटल डोडाचूरा सहित बोलेरो पिकअप वाहन जब्त

रतलाम। पुलिस अधीक्षक जिला रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा व्दारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राहुल कुमार लोढा (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा श्री दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी।
निरीक्षक प्रकाश गाडरिया के नेतृत्व मे गठित टीम को एक बिना नम्बर की बोलेरो पिक अप वाहन त्रिपाल से ढंककर मादक पदार्थ डोडाचुरा भरकर, परिवहन कर ले जाने कि सूचना मिलने पर तत्काल टीम रवाना कर मुखबीर बताये स्थान भीमाखेडी से मामटखेडा रोड, नाहरसेठ के कुएं से आगे रोड पडी खाली जमीन पर नाकाबन्दी की गयी जहां एक बिना नम्बर की बोलेरो पिकअप वाहन आते दिखी जिसे नाकाबन्दी कर रोका तथा पिकअप वाहन में चालक राजू उर्फ घनश्याम पिता देवीलाल उर्फ प्रताप अहीर यादव उम्र 20 साल निवासी अहीरो का मोहल्ला डुंगला रोड खेडाइरान मंगलवाड जिला चित्तोडगढ राजस्थान को पकड़ा तथा पास मे बैठा अन्य व्यक्ति दिव्यांश पिता शक्तिसिंह राजपूत निवासी डुंगला जिला चित्तोडगढ राजस्थान चलते वाहन से कुदकर भाग गया । पिकअप को चैक करते उसमें 57 बोरे अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा होना पाया गया जिसे मौके पर जप्त कर कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा थाना औ.क्षैत्र.जावरा पर अपराध क्रमांक 607/12.09.23 धारा 8/15 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । विवेचना के दौरान आरोपी राजू उर्फ घनश्याम अहीर यादव को न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्त्रोत एवं अन्य आरोपियों के सम्बन्ध मे पुछताछ की जाएगी ।
जप्त मश्रुका- 57 बोरों में भरा कुल 10 क्विंटल 23 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा कीमती 20,00,000/-रुपये (बीस लाख रुपये )व बिना नम्बर की सफेद रंग की बोलेरो पिकअप वाहन कीमती 6,00,000/-रुपये कुल जब्त मशरूका कीमती 26,00,000/-रुपये।
गिरफ्तार आऱोपी- राजू उर्फ घनश्याम पिता देवीलाल उर्फ प्रताप अहीर यादव उम्र 20 साल निवासी अहीरो का मोहल्ला डुंगला रोड खेडाइरान मंगलवाड जिला चित्तोडगढ राजस्थान।
फरार आऱोपीः- दिव्यांश पिता शक्तिसिंह राजपूत निवासी डुंगला जिला चित्तोडगढ राजस्थान ।
सराहनीय भूमिकाः- निरीक्षक प्रकाश गाडरिया, ,सउनि जसराज चन्देल, प्र.आर. 650 शैलेष ठकराल , आर. 527 कमलेश डांगी , आर. 482 महेन्द्र, आर. 23 रवि , आर. 96 ललित जगावत , आर. 1182 मनोज डाबी,आर 367 भौमसिंह, थाना औद्यौगिक क्षैत्र जावरा ।