शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीआईटी रोड के नवीन भवन का लोकार्पण शहर विधायक श्री काश्यप ने किया

रतलाम 14 सितंबर 2023। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीआईटी रोड के लिए 27 लाख रुपए की लागत से बने नवीन भवन पेवर ब्लॉक आदि निर्माण कार्यों का लोकार्पण शहर विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने फीता काटकर किया । शुभारंभ अवसर पर विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में रतलाम में 10 संजीवनी क्लीनिक द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। हब एंड स्पोक पद्धति के माध्यम से टीआईटी रोड डिस्पेंसरी में भी 45 प्रकार की लेबोरेटरी जांच की निशुल्क सेवाएं प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि रोगों से बचाव और उपचार से ही निरामयम भारत का लक्ष्य प्राप्त हो सकेगा, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा मेगा इंडस्ट्रियल पार्क रतलाम जिले में स्थापित करने की घोषणा की गई है। इसकी स्थापना से रतलाम जिले के युवाओं का सपना साकार हो सकेगा। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत ललिता चौहान, शांतिलाल चौहान और रौनक चौहान को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, श्री बजरंग पुरोहित, श्री मनोहर पोरवाल एवं सीएमएचओ डॉक्टर आनंद चंदेलकर ने भी अपनी बात रखी।
शुभारंभ कार्यक्रम में श्री प्रदीप उपाध्याय, क्षेत्रीय पार्षद श्री योगेश पापटवाल, मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य डागा, श्रीमती अनीता कटारा, श्री हेमंत राहोरी, सपना त्रिपाठी, आयुषी सांखला, प्रीति संजय कसेरा, दिलीप गांधी, पप्पू पुरोहित, परमानंद योगी, रामू डाबी, प्रदुम्न मजावदिया, मुकेश जैन, रवि जौहरी, नितिन लोढ़ा, प्रवीण गुप्ता, नरेंद्र कावड़िया, अनिल वोरा, कश्मीरा पाठक, अक्षय चोपड़ा, नितिन पोरवाल, अमन जैन, अनुपम कुशवाह, श्याम सिंह चौहान, मुरली फूलवानी, अमित जायसवाल, भूपेंद्र कावड़िया, डॉ. राहुल धाकड़, डॉ. संध्या बेलसरे, डीपीएम डॉक्टर अजहर अली, एपीएम पारुल गुप्ता, सचिन वर्मा, सुरेश जोशी, कामिनी मालवीय एवं अन्य विभागिय अधिकारी, कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश परमार ने किया जबकि आभार क्षेत्रीय पार्षद श्री योगेश पापटवाल ने व्यक्त किया।