गेनी तालाब से होगी 180 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता निर्मित

रतलाम । जिले में जल संसाधन विभाग अर्न्तगत सैलाना में नवनिर्मित गैनी सिंचाई तालाब योजना की प्रशासकीय स्वीकृति जल संसाधन विभाग ‘व्दारा राशि रूपये 325.11 लाख एवं रूपांकित सिंचाई क्षमता 180 हैक्टर की प्राप्त हुई। योजना का निर्माण कार्य जून 2023 में पूर्ण किया गया। गैनी सिंचाई तालाब योजना में प्रथम बार वर्ष 2023-24 में पूर्ण जलस्तर तक जलभराव हो गया है जिससे इस वर्ष क्षैत्र के कृषकों को रबी सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
गैनी तालाब योजना से क्षैत्र के चार ग्राम तालाबबोर्डी, भिलान, राठेला बोर्डी, गैनी, तालाब बोर्डी की 180 हैक्टर क्षैत्र की भूमि सिंचित हो सकेगी। योजना से 118 कृषक परिवारो को आगामी रबी सीजन में सिंचाई सुविधा का लाभ मिल सकेगा जिससे क्षैत्र के कृषक जो पूर्व में परम्परागत खेती करते थे, उसके स्थान पर कृषक उद्यानिकी फसलो का भी लाभ उठा सकेगें। उक्त नवीन सिंचाई तालाब योजना से स्थानीय डूब क्षैत्र के कृषक परिवारो को मछली पालन का भी लाभ मिलेगा। साथ ही आस-पास के क्षैत्रो में भू-जल का स्तर भी सुधरेगा।