रतलाम 15 सितंबर 2023। कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त जिला रतलाम द्वारा मदिरा के अवैध परिवहन में जप्तशुदा एवं राजसात किए गए वाहनों के विक्रय हेतु सीलबंद निविदाएं कार्यालय सहायक आबकारी आयुक्त पुराना कलेक्ट रतलाम पर 21 सितंबर दोपहर 01बजे तक आमंत्रित की गई है । निविदाएं इसी दिवस में दोपहर 2:00 बजे नया कलेक्टर सभाकक्ष रतलाम में खोली जाएगी। आबकारी कार्यालय द्वारा 15 वाहनों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है जो जिले के विभिन्न पुलिस थानों तथा आबकारी कार्यालय पर खड़े हैं। विस्तृत जानकारी रतलाम सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय से कार्यालय समय में प्राप्त की जा सकती है।