रतलाम 15 सितंबर 2023। शासन द्वारा संचालित किया जा रहे हैं वन अधिकार अधिनियम अंतर्गत रतलाम जिले में 5842 आदिवासी परिवारों को वन अधिकार पत्रों का वितरण किया जा चुका है जिनके माध्यम से आदिवासी परिवार अपनी भूमि के मालिक बन चुके हैं। वन अधिकार पत्र मिल जाने से आदिवासी परिवारों को अब अपनी भूमि के मालिकाना हक के संबंध में कोई तनाव या चिंता नहीं रही है, इसके लिए वे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद भी देते हैं।
कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले में कुल मान्य वन अधिकार पत्रों के अंतर्गत 5754 व्यक्तिगत तथा 88 सामुदायिक दावे स्वीकृत किए गए हैं। वन मित्र पोर्टल पर 7721 आवेदन दर्ज किए गए हैं। ग्राम वन अधिकार समितियों द्वारा पोर्टल पर 4069 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। उपखंड वन अधिकार समितियों द्वारा 3905 प्रकरण पोर्टल पर निराकृत किए गए हैं। जिला वन अधिकार समिति ने 3697 प्रकरणों का निराकरण किया है।