आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में हुआ सामूहिक पारणा

मिच्छामी दुक्कड़म कहकर मनाया क्षमापणा पर्व

रतलाम, 20 सितंबर। पर्वाधिराज पर्यूषण के दौरान सैलाना वालों की हवेली मोहन टाकीज में आचार्य श्री विजय कुलबोधि सूरीश्वरजी म.सा.की निश्रा में बुधवार को तपस्वियों का सामूहिक पारणा का आयोजन हुआ। इसके साथ क्षमापणा पर्व पर सभी ने अविनय और असाधना के लिए एक-दूसरे से क्षमापणा की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।
श्री देवसूर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ गुजराती उपाश्रय एवं श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर तीर्थ पेढ़ी के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक पारणा के लाभार्थी मनाली संस्कार सिपाणी के अट्ठाई निमित्त देवेन्द्रकुमार नाथूलालजी सिपाणी परिवार (नवकार स्टोन) रहा। आचार्यश्री की प्रेरणा से जिन तपस्वियों ने पर्यूषण पर्व में अट्ठाई, नागकेतु तेला, तीसरे राउंड वाले पाया, 64 प्रहरी पोषध एवं अट्ठाई से अधिक की तपस्या की है। उन सभी का सामूहिक पारणा हुआ। इस दौरान तपस्वियों के साथ श्री संघ के पदाधिकारी एवं श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।