गांव में 66 लाख 15 हजार रूपये की लागत से उच्च स्तरीय टंकी एवं जल वितरण नेटवर्क का किया निर्माण

  • गोठड़ा के बाशिंदों को मिली जल समस्या से निजात
  • ग्रामीणजन प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान को दे रहे हैं धन्यवाद

रतलाम 20 सितम्बर 2023। रतलाम जिला अब ग्रामों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता में आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ रहा है। केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा हर घर को मिले जल, इसके लिए “जल जीवन मिशन” चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से अब ग्रामीणों क्षेत्रों में जहां पहले कभी पानी लाने के लिए कई कठिनाईयों को सामना करना पड़ता था, लेकिन “जल जीवन मिशन” के माध्यम से अब घरों नल के माध्यम से पानी आ रहा है। जल जीवन मिशन की योजना से बहुत खुश है। ग्राम की कस्तूरीबाई ने बताया पहले हमारा दो-तीन घटे से अधिक समय पानी लाने में निकल जाता था। हमें बहुत तकलीफ होती थी। पानी भरने के लिए सुबह जल्दी जागना पड़ता था किंतु जल जीवन मिशन की योजना हमारे लिए बहुत बड़ा सहारा बनी।
जल जीवन मिशन के माध्यम से इसी कड़ी में जावरा विकासखण्ड के ग्राम गोठड़ा जिसकी दूरी जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर है। आत्मनिर्भरता की श्रृंखला में शामिल हो चुका है। ग्राम में एक समय ऐसा था, जब प्राकृतिक संसाधनो की कमी के कारण ग्राम में पेयजल का अभाव रहता था। ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल जल योजना का कियान्वयन लो. स्वा. यां. विभाग के माध्यम से ग्राम में किया गया। वर्तमान में ग्राम के सभी परिवारों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल मिल रहा है।
ग्राम संरपच श्रीमती रमाकुंवर पति रणजीत सिंग राठौड़ ने बताया कि सभी परिवारों को पर्याप्त एवं स्वच्छ पेयजल मिलने से ग्राम में सभी ग्रामवासी बहुत खुश है। योजना के आने के पूर्व खेतो से, निजी नलकुप एवं हेडपंप से पानी भरना पड़ता था। इस काम के लिये बहुत समय व्यर्थ चला जाता था। बच्चे भी पानी भरने में लग जाते थे, इस वजह से पढ़ाई नहीं कर पाते थे एवं शारीरिक परिश्रम करना पडता था। अब नल के माध्यम से ग्राम के प्रत्येक घर मे पानी मिल रहा है।
उपयंत्री श्री इरफान अली खान ने बताया कि ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 66 लाख 15 हजार रूपये की लागत की योजना तैयार की गई। ग्राम में 75 हजार लीटर क्षमता की उच्च स्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता के सम्पवेल का निर्माण किया गया। लगभग 2600 मीटर के विभिन्न व्यास की पाईप लाईन बिछाई गई है। ग्राम के सभी 258 घरों में कनेक्शन लगाए गए हैं, जिससे ग्राम के सभी घरो तक शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होना प्रारंभ हो गया है। ग्राम में स्त्रौतो में पर्याप्त पेयजल की निरंतर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुये ग्राम मे निर्मित कुए के माध्यम से पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि ग्राम पंचायत एवं पेयजल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से हस्तांतरित हर घर नल से जल योजना संचालित की जा रही है समय- पर जलकर वसूली हेतु प्रेरित करते ताकि योजना का का संचालन संधारण आसानी से किया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर तकनीकी मार्गदर्शन किया जा रहा है। साथ ही जल सरंक्षण, संर्वधन एवं पानी बचाव के तरीको तथा पेयजल समितियों के सशक्तिकरण के उद्देश्‍य से समय समय पर मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम किये जाते है। नल जल योजना से हर घर में पानी पहुंचाने का काम नल चालाक श्री सत्यनारायणजी सुबह 4:30 बजे उठकर टंकी भरते हैं अलग-अलग मोहल्ले को पानी पहुंचाने के लिए योजना में लगे 13 वाल को ऑपरेट करते हुए प्रतिदिन हर घर को एक घंटा जल प्रदाय करते हैं।