महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम 20 सितम्बर । नगर के चंहूमुखी विकास के लिये वर्तमान निगम परिशद दृढ़ संकल्पित है, ओर इसी संकल्प के साथ हम तेजी से कार्य करते हुए प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कर रहें हैं।
उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 4 में 59.13 लाख के विकास कार्यो के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के चंहूमुखी विकास के लिए 1 वर्श में हमने 254 विकास कार्यो का भूमि पूजन कर इतिहास रचा हैं हमारा पुरा प्रयास है कि विकास की इस रफ्तार ओर अधिक गति लायेंगे।
निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीशा षर्मा ने इस अवसर पर कहा कि रतलाम नगर को नगर को नगर से महानगर बनाने हेतु निगम परिशद द्वारा प्रत्येक वार्डो में विकास कार्य किये जा रहें है, अब हमारा नगर महानगर जैसा दिखाई देने लगा है।
क्षेत्रिय पार्शद श्रीमती देवकन्या मीणा ने इस अवसर पर का कि 2262539 रूपये की लागत से देवरा देवनारायण मंदिर के दोनो तरफ सीमेंट कांक्रीट रोड, 1931318 की लागत से देवरा देवनारायण मां अम्बे माता मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगाना, 1510962 लागत से विनोबा नगर नवीन पानी की टंकी परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण व 208483 लागत से देवरा देवनारायण कॉलोनी पानी की टंकी परिसर में नवनिर्मित बगीचे में ओपन जीम इस तरह कुल 59.13 लाख लागत के विकास कार्य करवाये जायेंगे कार्य पुरा होने पर नागरिकों को सुविधा होगी।
भूमि पूजन के अवसर पर नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष श्री विनोद यादव, श्री मयूर पुरोहित, क्षेत्रिय पार्शद श्रीमती देवकन्या मीणा, पार्शद प्रतिनिधि श्री मुकेष मीणा के अलावा सर्वश्री लोकेश जायसवाल, सुनील पाल, शिवेंद्र गुर्जर, किशोर सिंह सहित क्षेत्रिय नागरिक विषेशकर महिलाऐं उपस्थित थी।