व्यापारियों ने मुख्यमंत्री और महासंघ अध्यक्ष का माना आभार

रतलाम । सकल अनाज दलहन तिलहन व्यापारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गोपालदास जी अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान से भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री श्री कैलाश जी विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री श्री तुलसीराम जी सिलावट एवं क्षेत्रीय विधायक श्री आकाश जी विजयवर्गीय के सानिध्य में मुलाकात की। जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मण्डी टैक्स 1% करने एवं निराश्रित शुल्क को यथावत 0.20% रखने की घोषणा की। साथ ही मण्डी गोदामों के लीज प्रकरणों को सन् 2005 के नियमों के अनुसार सुलझाने पर सहमति प्रदान की। अतः महासंघ अध्यक्ष द्वारा प्रदेश की मण्डीयो की हड़ताल तत्काल समाप्त करने की घोषणा की गई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा मांगे मान लेने पर व्यापारीयो मे खुशी की लहर दौड़ गई। सभी व्यापारी आज व्यापारी हाल मंडी प्रांगण में उपस्थित होकर एक दूसरे को बधाई दी । दी ग्रेन ऐण्ड सीड्स मर्चेंट्स एसोसियेशन अध्यक्ष सुरेन्द्र चत्तर अनाज दलहन तिलहन महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं मंडी व्यापारी युवा संघ अध्यक्ष दिलिप मेहता ने मांगे पूरी होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गोपालदासजी अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए सभी व्यापारी साथियों को बधाई दी। इस अवसर पर कांतिलाल चोपड़ा, वर्धमान बर्डिया,डॉ, बी एल मेहता, मनोज जैन, अखिलेश नाहर, हितेश मेहता,धर्मेन्द्र माहेश्वरी, संजय जैन ,राजेश धुपिया अमित मेहता, अभिषेक धुत, मनीष चोपड़ा अर्पित बाफना ,पवन दवे, पवन पावैचा, राजेश राठौर,पवन माहेश्वरी, भगवती लाल राठौर राघव परवाल, गौरव परवाल, मनीष मेहता, महेश शर्मा आदि व्यापारी भाई उपस्थित थे।