रतलाम 21 सितम्बर 2023। परियोजना अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 7, 26 आंगनवाडी केन्द्र नयागांव पश्चिम, हाकिमवाडा के आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक 5, 10 तथा 32 विनोबा नगर 01, विरियाखेडी नवीन, मकडावन हवेली की आंगनवाडी सहायिका पद हेतु आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका चयन समिति द्वारा अंनतिम सूची जारी कर दी गई है, जिसका अवलोकन कार्यालयीन समय में एकीकृत बाल विकास परियोजना रतलाम शहर क्रमांक 1 में किया जा सकता है।