रतलाम 21 सितम्बर । नगर निगम द्वारा 22 से 24 सितम्बर तक रामगढ़ स्थित श्री सत्यवीर तेजाजी मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय श्री सत्यवीर तेजाजी मेले का शुभारंभ विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप, पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत जी कोठारी, सांसद रतलाम-झाबुआ श्री गुमानसिंह जी डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्रसिंह जी लुनेरा, महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा, श्री अक्षय संघवी, श्री विशाल शर्मा, निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में परम्परानुसार आज 22 सितम्बर शुक्रवार को सांय 7 बजे विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया जायेगा।
सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास ने मेला शुभारंभ व मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितम्बर शुक्रवार को सांय 7 बजे रामगढ़ स्थित श्री सत्यवीर तेजाजी के मंदिर पर मेले का परंपरानुसार शुभारंभ किया जायेगा शुभारंभ पश्चात निगम रंगमंच पर खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया है। 23 सितम्बर शनिवार को कवि सम्मेलन का आयोजिन किया गया है आमंत्रित कविगण है सर्वश्री अनुराधा ‘‘अन्नु’’-मथुरा, शिव शैलेन्द्र यादव-धार, दिनेश दिग्गज-उज्जैन, कुलदीप ‘‘रंगीला’’-देवास, हरीश ‘‘हंगामा’’-प्रतापगढ़, साधना चौहान-रतलाम, जितेन्द्र यादव-खण्डवा, विजय ‘‘विचित्र’’ सतवास म.प्र.। 24 सितम्बर रविवार को श्री सत्यवीर तेजाजी महाराज की कथा का आयोजन किया गया है।
महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा, निगम आयुक्त श्री एपीएस गहरवार, नेता पक्ष श्री भगतसिंह भदौरिया, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती प्रीति कसेरा, क्षेत्रिय पार्षद एवं महापौर परिषद सदस्य श्री अक्षय संघवी, श्री विशाल शर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, सामान्य प्रशासन समिति सदस्य सर्वश्री परमानन्द योगी पंडित, बलराम भट्ट, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती कविता महावर, श्रीमती मनीषा चौहान, राजस्व समिति सदस्य सर्वश्री रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती भावना पैमाल, श्रीमती उमा डोई एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि आज मेला शुभारंभ व शुभारंभ पश्चात् निगम रंगमंच पर आयोजित खाटू श्याम की भजन संध्या में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर धर्मलाभ लेंवे।