मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना : जिले के 13 हजार से अधिक युवाओं ने कराया अपना पंजीयन

रतलाम । मुख्यमंत्री सीखो कमाई योजना अंतर्गत रतलाम जिले के 13 हजार से अधिक युवाओं ने अपना पंजीयन पोर्टल पर करवाया है। योजना को लेकर युवाओं में अपूर्व उत्साह है। अब तक 281 कॉन्ट्रैक्ट जनरेट हो चुके हैं, 261 कॉन्ट्रैक्ट अनुमोदित भी कर दिए गए हैं। योजना अंतर्गत अब तक जिले में 173 युवाओं ने अपने विभिन्न रोजगार प्रदाताओं के यहां पर ज्वाइन कर लिया है उनके प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
विद्युत वितरण कंपनी में जॉब मिल गया है अंकुश चौहान को
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की बदौलत रतलाम में विद्युत वितरण कंपनी में जॉब वर्क पर लगे अंकुश चौहान मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं कि उनकी इस अभिनव योजना के बदौलत न सिर्फ उनको रोजगार मिल गया है बल्कि सीखने को भी मिला है, उनका करियर उज्जवल हो गया है।
रतलाम के प्रताप नगर के रहने वाले अंकुश चौहान ने मैकेनिकल में डिप्लोमा किया है। इसके अलावा ग्रेजुएट भी है। अंकुश ने विगत अगस्त माह में पोर्टल पर अपना पंजीयन कराया था, उनकी योग्यता को देखकर विद्युत वितरण कंपनी ने पोर्टल से उनका चयन कंपनी में ट्रांसफार्मर सुधार हेतु कर लिया, वे कंपनी में प्रतिमाह साढ़े 8 हजार रुपए प्राप्त कर रहे हैं। अंकुश का कहना है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा बनाई गई सीखो कमाओ योजना युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है जिसकी बदौलत मुझ जैसे युवा सुनहरे कल की ओर चल पडे हैं। इस योजना के माध्यम से हम युवाओं को जॉब मिल रहा है, सीखने को भी मिल रहा है और पैसे भी मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहुत-बहुत धन्यवाद।
जिले के 13 हजार से अधिक युवाओं ने कराया अपना पंजीयन
मुख्यमंत्री सीखो कमाई योजना अंतर्गत रतलाम जिले के 13 हजार से अधिक युवाओं ने अपना पंजीयन पोर्टल पर करवाया है। योजना को लेकर युवाओं में अपूर्व उत्साह है। अब तक 281 कॉन्ट्रैक्ट जनरेट हो चुके ह,ैं 261 कॉन्ट्रैक्ट अनुमोदित भी कर दिए गए हैं। योजना अंतर्गत अब तक जिले में 173 युवाओं ने अपने विभिन्न रोजगार प्रदाताओं के यहां ज्वाइन कर लिया है, उनके प्रशिक्षण प्रारंभ हो चुके हैं।