- वार्ड क्रमांक 29 की अनाधिकृत कॉलोनियों में हुई नागरिक अधोसंरचाना कार्य की शुरूआत
- 1.19 करोड़ से अधिक की राशि के होंगे विकास कार्य


रतलाम । रतलाम नगर में वर्तमान परिषद द्वारा वैध कॉलोनियों के साथ-साथ अनाधिकृत कॉलोनियों में जिस तेज गति से विकास कार्य किये जा रहें हैं उससे रतलाम नगर से महानगर बनने की ओर तेजी से अग्रसर होता जा रहा है।
उक्त उद्गार महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 29 की अनाधिकृत कॉलोनियों में 1.19 करोड़ से अधिक की राशि के विकास कार्या के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि अनाधिकृत कॉलोनियो के साथ ही अविकसित कॉलोनियों में भी विकास कार्य करवाये जायेंगे। नगर निगम अब तक 3599 प्रधान मंत्री आवासो का निर्माण कर चुका है जिससे आवासहीन परिवारों को आवास उपलब्ध हो रहे हैं।
क्षेत्रिय पार्षद श्री परमानन्द योगी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया कि 38.08 लाख की लागत से प्रताप नगर के सामने सम्यक रेजीडेंसी के पास आरओबी के नीचे सीमेन्ट कांक्रीट सड़क एवं आरसीसी पाईप क्रॉस ड्रेन का निर्माण, 4.72 लाख की लागत से होमगार्ड कॉलोनी के पीछे गली नम्बर 4 में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य, 14.58 लाख की लागत से राजस्व कॉलोनी में नाला निर्माण, 32.14 लाख की लागत से विक्रम नगर में डामर सड़क निर्माण व 30.45 लाख की लागत से सांईनाथ नगर में डामर सड़क निर्माण इस तरह कुल राशि रूपये 1 करोड़ 19 लाख 97 हजार के विकास कार्य किये जायेंगे।
प्रारंभ में महापौर श्री प्रहलाद पटेल, पूर्व महापौर श्री शैलेन्द्र डागा, मंडल अध्यक्ष श्री आदित्य डागा, क्षेत्रिय पार्षद श्री परमानन्द योगी, श्री राकेश परमार, श्री मुबारिक शैरानी, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास (गुड्डू भैय्या), अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद सर्वश्री योगेश पापटवाल, रणजीत टांक, धर्मेन्द्र रांका, पार्षद प्रतिनिधि श्री राजेन्द्र चौहान, श्री गौरव त्रिपाठी, वार्ड संयोजक राधेश्याम मारू सहित क्षेत्रिय नागरिकों ने वार्ड क्रमांक 29 स्थित प्रताप नगर के सामने सम्यक रेजीडेंसी के पास आरओबी के नीचे सीमेन्ट कांक्रीट सड़क एवं आरसीसी पाईप क्रॉस ड्रेन का निर्माण, होमगार्ड कॉलोनी के पीछे गली नम्बर 4 में सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण कार्य, राजस्व कॉलोनी में नाला निर्माण, विक्रम नगर में डामर सड़क निर्माण व सांईनाथ नगर में डामर सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत् पुजा-अर्चना कर किया। तत् पश्चात् अतिथियों का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया।