मिलें समुचित पोषण, न रहे कुपोषण

रतलाम 25 सितम्बर । सीएम राइज स्कूल शासकीय विनोबा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विनोबा नगर रतलाम दिनांक 26/09/23 सायं 04 बजे कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें भारतीय ऋषि परंपरा योग आयुर्वेद अपनाने स्वस्थ व्यक्ति स्वस्थ परिवार स्वस्थ ग्राम स्वस्थ राष्ट्र रोग मुक्त भारत शुद्ध आहार शुद्ध विहार शुद्ध व्यवहार अपनाकर विश्व गुरु की ओर अग्रसर हो। आरोग्य भारती मालवा प्रांत महिला प्रांत सह प्रमुख डॉ निर्मला डांगी पतंजली युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार वर्मा, डॉ मोहन चौहान द्वारा उज्जवल भविष्य के निर्माताओं अध्यनरत विद्यार्थियों को सुपोषण पर विशेष प्रशिक्षित किया गया। जिसमें महत्वपूर्ण योगदान सीएम राइज स्कूल प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना सोवणचा के सानिध्य में सफल संचालन श्रीमती सीमा अग्निहोत्री द्वारा किया गया। शिक्षक राजाराम सर अमन सिंह राठौर व आभार प्रदर्शन भावना रावत ने किया।