विकास रथ पर संचालित वीडियो द्वारा आमजन को मिल रही है, म.प्र. शासन की योजनाओं की जानकारी

रतलाम 25 सितम्बर 2023। विकास रथों को देखने बडी संख्‍या में ग्रामीणजन जुट रहे हैं और शासकीय योजनाओं की जानकारी प्राप्‍त कर रहे हैं। सोमवार को ग्राम करमदी, ग्राम मथुरी तथा जावरा ब्‍लॉक के बर्डियागोयल, हाटपिपिलिया, बण्‍डवा, उणी, अर्जला, मिंडली ग्रामों में तथा बाजना ब्‍लॉक के बाजना, हमीरगंज, गौतमपुरा, लालपुरा, मोवडीपाडा, मालपुरा, इमलीपाडा कलां, हेवडा दामाकलां, खिरपुर, सालरडोजा, सेरा, माण्‍डलिया क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया गया।
मंगलवार को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के तितरी, आलनिया, कलमोडा ग्रामों में तथा बाजना ब्‍लॉक के ग्राम छावनी भाभर, घाटाखेरदा, कचुमर का माल, बरोठी, माबेन बरोठी, इमलीपाडाखुर्द, पिपलीपाडा, उमरिया, कालियाकुडली, खेरदा, मझोलिया, चोटियाबावडी, सादडियामाल आदि क्षेत्रों में प्रचार प्रसार किया जाएगा।