- लायंस क्लब इंटरनेशनल की डी एल एल आई कार्यशाला संपन्न
- रतलाम, धार, झाबुआ, पेटलावद, जावरा से लायन सदस्यों ने प्रशिक्षण लिया




रतलाम । प्रत्येक लायन प्रशिक्षण कार्यशालाएं अनुभव ज्ञान और मार्गदर्शन की त्रिवेणी है जहां जीवन जीने कि कला के साथ-साथ सामाजिक उत्थान के लिए नवीन सृजन का मार्ग प्रशस्त होता है जो देश और समाज को मजबूत स्वस्थ और समृद्ध बनाने में सहायक बनता है।
उपरोक्त विचार लायंस इंटरनेशनल मालवा डी एल एल आई में रतलाम, धार, झाबुआ, आलीराजपुर जिले से आए लायन पदाधिकारी की प्रशिक्षण कार्यशाला में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लाइन यश शर्मा जी ने व्यक्त किए। आपने कहा कि मुझे खुशी है कि इतनी बड़ी संख्या में लायन साथियों ने प्रशिक्षण का महत्व समझते हुए लायन और समाज के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की ।
प्रथम डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेंद्र रूनवाल ने कहां कि यहां से उत्तम प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने-अपने क्लबो के माध्यम से सेवा कार्यों में जी जान से जुड़ जाए । द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल खंडेलवाल ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि प्रशिक्षणार्थियों का उत्साह जोश और उपस्थिति देखकर अभिभूत हूं । आपका जोश आपकी सेवा गतिविधियों मेें भी इसी प्रकार बना रहे । सर्वश्री लायन डॉ. जवाहर बिहानी, लायन रश्मि गुप्ता, रोहित पाठक, सिद्धार्थ नारले, जिला सचिव राजेश श्रीवास्तव, जी एल टी प्रमुख अनिल मोदी, लायन बी सरोज मंचासीन थे । आरंभ में अतिथियों में दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया । मालवा कोऑर्डिनेटर वीणा छाजेड़ ने ध्वज वंदना राष्ट्रगान प्रस्तुत किया । शिविर संयोजक रीजन चेयरपर्सन दिनेश शर्मा, ओम प्रकाश सोलंकी ने कार्यशाला की जानकारी दी । अतिथियों का स्वागत शिविर कोऑर्डिनेटर डॉक्टर सुलोचना शर्मा, सौरभ भंडारी, संदीप निगम, प्रीति सोलंकी, रवि बोथरा, जगदीश सोनी, नीरज सुरोलिया, राजेंद्र सिंह राजपुरोहित, चेतन परिहार. विक्रम सिंह सिसोदिया, कल्पना राजपुरोहित, प्रथमा कौशिक, कैजार हुसैन, बोहरा सरोज ओझा, सृजन राजपुरोहित, प्रकाश कोठारी, मयंक कोठियारी, काता छगानी, प्रेमलता दवे, गोपाल जोशी, महेश व्यास, राजेंद्र जायसवाल, दिलीप वर्मा, दिनेश गहलोत अरुण चोरडिया, दीपक शर्मा, आशीष जोशी, शुभांगी जोशी, नीलम छवि सिंह, सुषमा दवे आदि ने किया ।
प्रशिक्षण में लगभग डेढ़ सौ प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लेकर सेवा प्रकल्पों को किस प्रकार संचालित किया जाए तथा लायन साहित्य और कार्यक्रमों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा, अनिल मोदी ने तथा आभार ओम प्रकाश सोलंकी ने व्यक्त किया । इस अवसर पर बाहर से पधारे हुए सर्वश्री जयप्रकाश त्रिपाठी, पवन मोदी, अनिल धारीवाल, श्रीराम जाट , सुनील जैन, एडवोकेट विक्की जैन, कमलेश पालीवाल, मनीष जोशी, स्नेह सचदेव, कुलदीप त्रिवेदी, रानी सोनी, भारती उपाध्याय, आरती त्रिवेदी, रीता दीक्षित सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे ।