जनसुनवाई में आए 75 आवेदन, निराकरण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया

रतलाम 26 सितम्बर 2023। जिला स्तरीय जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। इस अवसर पर जनसुनवाई करते हुए सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव तथा अपर कलेक्टर श्री राधेश्याम मंडलोई डिप्टी कलेक्टर सुश्री राधा महंत द्वारा 75 आवेदनों को निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है।
जनसुनवाई के दौरान ग्राम नौगावांखला निवासी तेजपाल ने आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी के दादाजी के नाम से भारतीय स्टेट बैंक रतलाम में खुला हुआ है। उक्त खाते में सन् 2021 से 2023 तक केसीसी खाते में फसल नुकसानी बीमा की राशि अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। कई बार कृषि विभाग अधिकारियों को जाकर अवगत कराया गया किन्तु सुनवाई नहीं हो पा रही है। आवेदन निराकरण के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया है।
ग्राम दौलतपुरा निवासी नन्दू गामड ने जनसुनवाई में बताया कि प्रार्थी द्वारा ग्राम सांसर में शासकीय भूमि पर कृषि कार्य किया जा रहा है तथा उक्त भूमि का शुल्क तहसील कार्यालय सैलाना में समय-समय पर जमा किया जाता रहा है। प्रार्थी की आर्थिक स्थिति कमजोर है अतः प्रार्थी को उक्त भूमि का पट्टा प्रदान किया जाए जिससे प्रार्थी अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। आवेदन निराकरण के लिए भेजा गया है। बिचलावास रतलाम निवासी राजेश शर्मा का पुत्र मुकुल शर्मा जन्म से ही दिव्यांग होकर गंभीर बीमारी से ग्रसित है, जिसका आयुष्मान कार्ड बनाया जाए जिससे पुत्र का समुचित उपचार हो सके। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम प्रेषित किया गया है।
ताल निवासी राजेश प्रजापत ने बताया कि प्रार्थी द्वारा सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया ताल में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति के तहत ऋण स्वीकृति हुआ था किन्तु विगत 1 वर्ष से बैंक द्वारा ऋण नहीं दिया जाकर टालमटोल किया जा रहा है, जिससे प्रार्थी अपना व्यवसाय प्रारम्भ नहीं कर पा रहा है। कृपया ऋण प्रदान किया जाए। आवेदन एलडीएम रतलाम को निराकरण हेतु भेजा गया है। सिलावटों का वास रतलाम निवासी गोपाल रेकवार ने जनसुनवाई के दौरान बताया कि प्रार्थी के दो बालक निजी विद्यालय में अध्ययनरत हैं। स्कूल प्रबंधन द्वारा कोरोना काल से ल्ोकर आज तक की फीस मांगी जा रही है। प्रार्थी की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से फीस जमा करने में असमर्थ हूं। स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों की टी.सी. व मार्कशीट नहीं दी जा रही है। कृपया टी.सी. दिलवाई जाए। आवेदन निराकरण के लिए शिक्षा विभाग को भेजा गया है।
भाटी बडोदिया निवासी नजरुल अहमद ने जनसुनवाई में आवेदन देते हुए बताया कि प्रार्थी का एक विद्युत मीटर ग्राम भाटी बडोदिया में चक्की पर लगा हुआ है, जिस पर कई समय से नियमित से अधिक बिल आ रहा है। प्रार्थी द्वारा अगस्त माह में 10 हजार रुपए का विद्युत शुल्क का भुगतान किया गया था परन्तु उसके बाद भी 11 हजार रुपए और बकाया बताए जा रहे हैं। प्रार्थी द्वारा इस सम्बन्ध में शिकायत भी की गई थी परन्तु कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कृपया निराकरण किया जाए। आवेदन म.ंप्र.प.क्ष्ोत्र. कं. लि. को निराकरण के लिए भेजा गया है। अजंता टाकिज रोड निवासी फरीदा बी. ने जनसुनवाई में बताया कि प्रार्थिया की उम्र 90 वर्ष है तथा प्रार्थिया की पुत्री तथा उसके दो बच्चे उसके साथ निवासरत हैं। प्रार्थिया जिस भूमि पर निवास कर रही है उसका पट्टा नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है कृपया प्रार्थिया को उक्त भूमि का पट्टा प्रदान किया जाए। आवेदन निराकरण के लिए नगर निगम को भेजा गया है।