रतलाम 24 सितम्बर । अनंत चतुर्दशी पर्व पर रात्रि में निकलने वाली झांकियों व अखाड़ों के उस्तादों के खलिफाओं का सम्मान महापौर प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद व एल्डरमेन के द्वारा लोकेन्द्र टॉकिज चौराहे पर स्वागत मंच से किया जायेगा।